रुद्रपुर,31 जनवरी (आरएनएस)। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक एपी बाजपेयी ने शनिवार को बताया कि किसानों को 21 से 31 दिसंबर तक 12.31 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है। वर्तमान पेराई सत्र के प्रारंभ से 31 दिसंबर तक गन्ना किसानों को कुल 55.17 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मिल ने अभी तक कुल 23.51 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर 9.84 प्रतिशत रिकवरी प्राप्त की है। इससे 2.29 लाख कुंतल चीनी का उत्पादन किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

