रुद्रपुर,31 जनवरी (आरएनएस)। गंगापुर रोड स्थित विजडम पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यालय के संस्थापक गिरीश कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में ‘लिखित सामान्य ज्ञान परीक्षा 2025’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शहर के 25 प्रतिष्ठित स्कूलों के 255 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें से 245 छात्रों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एएसपी उत्तम सिंह नेगी, विद्यालय के प्रबंधक गोपाल सिंह पटवाल, विद्यालय सचिव सुधा पटवाल और प्रधानाचार्या डॉ. श्वेता मढवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने देशभक्ति, पहाड़ी, पंजाबी, कविता और नाटक के माध्यम से सबका मन मोह लिया। इसके बाद, परीक्षा में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल और नकद पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ललित मोहन उप्रेती, राम प्रकाश गुप्ता, सत्य प्रकाश चौहान, दिनेश बम, राजेन्द्र सिंह बोरा, संजय कुमार पाल, जगदीश सिंह बिष्ट, आरसी नेगी, रेनू देवी, सुधांशु पटवाल, मुख्य प्रधानाध्यापिका उषा मिश्रा, नरेंद्र सिंह रावत, अजय मिश्रा, देव मंडल, अंजली रावत, गीता अधिकारी, टीना दास, मंजू नेगी, रेनू जोशी, मानसी चौहान, प्रेमलता सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका पंत, अदिति पाण्डेय और उप प्रधानाचार्या साक्षी मिश्रा ने किया। विजडम स्कूल की अदिति रहीं प्रथम सामान्य ज्ञान परीक्षा में विजडम पब्लिक स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा अदिति रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्रा को मेडल और 3100 रुपये नकद देकर सम्मानित किया। जबकि टेंडर सोल्स पब्लिक स्कूल के कक्षा 8 के छात्र कुमुद कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुमुद को मेडल एवं 2100 रुपये नकद देकर सम्मानित किया। स्टोन रिज इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 8 के छात्र नैतिक पंत ने तृतीय स्थान हासिल किया। उन्हें मेडल एवं 1100 रुपये नकद देकर सम्मनित किया। अन्य स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में विजडम पब्लिक स्कूल के छात्र अंश कुमार चौथे, गीतांश वर्मा पांचवे, स्टोन रिज इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सूर्या प्रताप पांडे छठे, जीएसएम पब्लिक स्कूल के वंश सिंह सातवें, टेंडर सोल्स पब्लिक स्कूल के आदित्य बोहरा आठवें, विजडम पब्लिक स्कूल के रितिक कुमार नौवें, द ऑक्सफोर्ड एकेडमी के इशान पाटिल दसवें स्थान पर रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

