पिथौरागढ़,31 जनवरी (आरएनएस)। पर्यावरण बटालियन को पिथौरागढ़ से हटाकर राजस्थान भेजने पर पूर्व सैनिक संगठन का धरना पांचवे दिन भी जारी रहा। कांग्रेस,यूकेडी,असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने धरना स्थल में पहुंचकर पूर्व सैनिकों को समर्थन दिया। शनिवार को पूर्व सैनिक संगठन का धरना टकाना रामलीला मैदान में जारी रहा। इस दौरान यूकेडी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेडा,शेर सिंह साही,महेश चंद,गिरधर सिंह खनका,आनंद सिंह,आनंद बल्लभ,गोविंद बल्लभ पंत,नवीन गुरुरानी,देवी दत्त जोशी,दीप चंद्र जोशी,गोविंद सिंह,हर सिंह मेहता,नरेंद्र सिंह,नारायण सिंह,घनश्याम जोशी,गोपाल सिंह,रविंद्र जोशी सहित अन्य पूव सैनिक व विभिन्न संगठनों से जुडे सदस्य शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

