पिथौरागढ़,31 जनवरी (आरएनएस)। न्यायालय के आदेश पर वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक कुबेर सिंह ने पिथौरागढ़ निवासी गणेश राम को पीडब्ल्यूडी कार्यालय से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि संबंधित के खिलाफ चेक बाउंस के मामले में न्यायालय में वाद विचाराधीन था। बार-बार समन भेजे जाने के बाबजूद न्यायालय में हाजिर ना होने पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

