रुड़की,31 जनवरी (आरएनएस)। देवभूमि मानवाधिकार सेवा संघ की ओर से रविवार को नगर में साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया रहा है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आमंत्रित किए गए 200 से अधिक बच्चे प्रतिभाग करेंगे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और खेल गतिविधियों से जोडऩा है। सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम संयोजक चेरब जैन एवं संघ अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर वीर सावरकर कोच हरेंद्र आर्य, दिनेश धीमान आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

