ऋषिकेश,03 फरवरी (आरएनएस)। राजकीय इंटर कॉलेज माजरी में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें 120 छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, सर्कुलर इकॉनमी, सिंगल यूज़ प्लास्टिक तथा पालमर टेक्नोलॉजी में कॅरियर की संभावनाओं की जानकारी दी गई। मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज माजरी में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्लास्टिक विशेषज्ञ समीर पुरी ने प्लास्टिक कचरे के प्रभावी प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट से वैल्यू-एडेड उत्पादों के निर्माण तथा प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य बीपी कुकरेती ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना विकसित करना, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एवं सर्कुलर इकोनॉमी जैसे उभरते क्षेत्रों से परिचित कराना तथा स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य के लिए जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। वाणिज्य संकाय से संजीव, राहुल तडिय़ाल, नवजीत कौर सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग से बचने, सतत विकास को अपनाने और हरित तकनीकों को लेकर जागरूक होने का संदेश दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

