ऋषिकेश,03 फरवरी (आरएनएस)। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने उत्तर प्रदेश सनातन धर्म विकास परिषद के अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद से विकसित भारत के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। मंगलवार को खांड गांव नंबर एक स्थित नृसिंह वाटिका आश्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल पहुंचे। उन्होंने नृसिंह पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश सनातन धर्म विकास परिषद के अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज से भेंटकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने भगवान नृसिंह देव एवं बद्रीनाथ से समस्त देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने संतों के आशीर्वाद से विकसित भारत के लक्ष्य को पाने का विश्वास व्यक्त किया। स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि नरेश बंसल में उन्हें सच्चा जनसेवक और उदारवादी नेता दिखाई देता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

