ऋषिकेश,03 फरवरी (आरएनएस)। 72 सीढ़ी घाट के पास से एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। त्रिवेणी घाट चौकी और जल पुलिस के जवानों ने उसे बाहर निकाला। उसे जवानों ने सीपीआर दी। युवक का एम्स में उपचार चल रहा है। मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे एक युवक 72 सीढ़ी घाट के पास पहुंचा। कुछ देर बाद उसने गंगा में छलांग लगा दी। युवक के गंगा में छलांग लगाने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस और जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने उसे गंगा से बाहर निकाला। उसे सीपीआर दिया गया। पुलिस ने उसे उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स रेफर कर दिया गया। त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि युवक भानियावाला का रहने वाला है। उसके गंगा में छलांग लगाने के कारण पता नहीं लग पाया है। उसका एम्स में उपचार चल रहा है और स्थिति खतरे से बाहर है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

