ऋषिकेश,03 फरवरी (आरएनएस)। भाजपा श्यामपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सम्मान व स्वागत समारोह आयोजित किया। इसमें श्यामपुर के विभिन्न मोर्चा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को श्यामपुर स्थित बाईपास पुलिस चौकी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में श्यामपुर मंडल के विभिन्न मोर्चा मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया गया। भाजपा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल ने कहा कि भाजपा के विभिन्न मोर्चा संगठन की मजबूती के लिए जरूरी हैं। सम्मानित होने वालों में नवनियुक्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगीता राणा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रज्ञ रावत, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रोहित कुमार, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दीपक जुगलान, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह रावत व अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जिदर सिंह शामिल रहे। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर भाजपा श्यामपुर मंडल महामंत्री सत्यपाल राणा, पंकज जुगलान, दिनेश पयाल, मण्डल मंत्री पूनम व्यास, अमरदेव बडोनी, नीलम काला चमोली, लक्ष्मी सेमवाल, प्रशांत चमोली, नितिन रावत, राजेश बगियाल और अमित मोहन पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

