ऋषिकेश,03 फरवरी (आरएनएस)। नियम विरुद्ध बहुमंजिला इमारतों के निर्माण के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को विस्थापित क्षेत्र निर्मल ब्लॉक सी में श्रीराम रेजीडेंसी के निर्माणकर्ता राजेश की ओर से किए जा रहे बहुमंजिला निर्माण पर प्राधिकरण की टीम ने कर्रवाई की। मानचित्र को लेकर पूर्व में जारी नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मंगलवार को निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया गया। कार्रवाई में प्राधिकरण के एई अभिषेक भारद्वाज, जेई पूनम सकलानी, अमित भारद्वाज आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

