उत्तरकाशी,03 फरवरी (आरएनएस)। आकांक्षी ब्लाक मोरी में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने नीति आयोग की ओर से संचालित संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पशु सखियों को पशु सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्मार्ट मोबाइल फोन भी वितरित किए। सीडीओ जय भारत ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आगामी तीन महीनों में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं पशुपालन विभाग से संबंधित संकेतकों को शत प्रतिशत संतृप्ति तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, खंड विकास अधिकारी शशी भूषण बिंजोला, कनिष्ठ प्रमुख कमलेश रावत आदि थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

