कोटद्वार,03 फरवरी (आरएनएस)। आईएचएमएस में देश की जानी मानी आईटी कंपनी और एक बैंक की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। पहले राउंड में 24 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। दूसरे राउंड के साक्षात्कार के बाद विभिन्न कंपनियों की ओर से ऑफ लेटर दिया जाएगा। संस्थान के सेमिनार हॉल में राजकीय पीजी कॉलेज कोटद्वार, राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी और बीजीयू के ग्रेजुएट अंतिम सेमेस्टर के करीब 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। सेमिनार में पहुंचे आईटी कंपनी के एचआर अधिकारियों ने वेकेंसी, पैकेज और कंपनी जॉब के दौरान मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। संस्थान के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी ने बताया कि छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए संस्थान में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्थाएं की गई हैं। नेक की मान्यता मिलने के बाद देश-विदेश की नामचीन कंपनियां संस्थान में विजिट कर रही हैं। प्लेसमेंट ड्राइव में प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, नरेश थपलियाल, प्लेसमेंट हेड हर्षपाल सिंह रावत के अलावा अनुराग सेमवाल, सुरेंद्र जगवान, विरेंद्र आर्य, डॉ. प्रवीन त्रिपाठी मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

