सिरसा 4 फरवरी (आरएनएस)। सी.एम. के.नैशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृहविज्ञान विभाग के द्वारा ब्युटी एवं मेकअप पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस विशेष सेमिनार का आयोजन वी.एल.सी.सी. व उसके सहयोगी के द्वारा किया गया। सेमिनार का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रंजना के अतिथिगण के स्वागत के साथ हुआ। अपनें सम्बोंधन में उन्होनें कहा कि व्यवहारिक रचनात्मक परीक्षण वर्तमान में बेहद आवश्यक हैं । सही मार्गदर्शन व व्यावहारिक कौशल आप को स्वयं रोजगार की और प्रेरित करते हैं। इसलिए कौशल विकास आवश्यक हैं जिससें रोजगार के अवसर बनतें हैं । इस सेमिनार में महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की मेकअप तकनीक सौन्दर्य से सम्बन्धित मेकअप की तकनीक बहुत बारीकी से सीखी । इस कार्यक्रम में हेयरस्टाइल पर भी विस्तार से व्याख्यान दिया गया । व्याख्यान के साथ साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया । वी.एल.सी.सी. से पधारी मेडम दीक्षा नेउपस्थित छात्राओं से कहा कि ब्यूटी एवं मेकअप , हेयरस्टाइल में बेहतरीन कैरियर बनाया जा सकता हैं। इसके लिए नवीन तकनीक को सीखना व समझना बहुत महत्वपूर्ण हैं । सही मार्गदर्शन व व्यावहारिक कौशल से इस व्यवसाय में कैरियर बनाया जा सकता हैं । इन्होनें बताया कि हमारा संस्थान विभिन्न प्रकार के छोटी अवधि के स्वयं रोजगार कोर्स चलाता हैं । जिसमें 1 माह दो माह छ माह एक वर्ष के कोर्स करवाएं जातें हैं।
कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय की गृहविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ अनु कथुरिया ने वी.एल.सी.सी. की मेडम दीक्षा का आभार व्यक्त करते सेमिनार को सार्थक बनानें के लिए बधाई दी । और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में कौशल विकास के साथ साथ रोजगार के लिए भी प्रेरित करते हैं ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

