देहरादून,04 फरवरी (आरएनएस)। प्रेम नगर स्थित कैंट जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत प्रेम नगर खन्ना चौक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। जिसमें बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों और व्यापारियों को पानी का महत्व समझाया गया। नाटक में पानी की बर्बादी रोकने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य अजमत परवीन, यशपाल सिंह, नीरू जोशी, विक्की खन्ना, भूषण भाटिया, रवि भाटिया, प्रिया उपाध्याय मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

