देहरादून,04 फरवरी (आरएनएस)। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रही जघन्य अपराधिक घटनाओं और राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए उत्तराखंड क्रान्ति दल (यूकेडी) ने एसएसपी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूकेडी के महानगर अध्यक्ष प्रबीन रमोला के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान सीओ सिटी के माध्यम से डीजीपी को ज्ञापन प्रेषित किया। बुधवार को एसएसपी कार्यालय के निकट बैरिकैडिंग पर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद पुलिस और यूकेडी कार्यकर्ताओं वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रबीन रमोला ने कहा कि ऋषिकेश में प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या, दून में गुंजन की गला रेतकर निर्मम हत्या की गई, जबकि दोनों ने पहले ही पुलिस को अपनी जान को खतरा होने की सूचना दे चुके थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

