देहरादून,04 फरवरी (आरएनएस)। एसएसपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे यूकेडी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कचहरी रोड पर रोक लिया। इस दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे बाजी की। बुधवार दोपहर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए एसएसपी कार्यालय कूच किया। इसको पुलिस बल ने कचहरी रोड पर ही रोक लिया। कार्याकर्ताओं में हाल ही में जिले हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर रोष है। कार्याकर्ताओं का कहना है कि पुलिस प्रशासन अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

