पिथौरागढ़,04 फरवरी (आरएनएस)। डीडीहाट पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में जाकर खाताधारकों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया। थानाध्यक्ष संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डीडीहाट स्थित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, अर्बन बैंक और यूनियन बैंक का भ्रमण किया। इस दौरान बैंकों में आए खाताधारकों और स्थानीय लोगों को वर्तमान समय में बढ़ रही साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों से किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा न करने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

