रुद्रपुर,04 फरवरी (आरएनएस)। पंतनगर में केंद्रीय औषधि एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) में शुक्रवार को एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान करेंगे। सीमैप पंतनगर के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. आरसी पडलिया ने बताया कि मेले में उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा सहित नेपाल से लगभग एक हजार किसानों के पहुंचने की संभावना है। सुबह नौ से शाम चार बजे तक चलने वाले मेले में किसान-वैज्ञानिक परिचर्चा, औषधीय और सगंध पौधों का प्रदर्शन, गुलाब जल व अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण और अगैती मिंट तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा। मेले में औषधीय व सगंध पौध सामग्री की बिक्री के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों और बायोटेक से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

