हरिद्वार,04 फरवरी (आरएनएस)। विश्व हिन्दू परिषद ने उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है। विहिप उत्तराखण्ड के प्रांत अध्यक्ष रविदेव आनंद ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन तथा राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मुख्यधारा से जोडऩे के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा अल्पसंख्यक छात्रों के लिए सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप प्राधिकरण का गठन ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है। यह निर्णय राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक न्याय, समान अवसर और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

