कोलकाता ,04 फरवरी (आरएनएस)। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आसमान में उड़ रहे तुर्की एयरलाइंस के एक विमान की आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे इस विमान के पायलट को उड़ान के दौरान दाहिने इंजन में आग लगने का अंदेशा हुआ था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। गनीमत रही कि विमान में सवार सभी 236 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
दोपहर 2.49 बजे हुई सुरक्षित लैंडिंग
जानकारी के मुताबिक, विमान ने काठमांडू से उड़ान भरी थी, लेकिन रास्ते में ही पायलट ने कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (्रञ्जष्ट) को संपर्क कर इंजन में तकनीकी खराबी और आग लगने की आशंका की जानकारी दी। पायलट की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, बुधवार दोपहर 2 बजकर 49 मिनट पर विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार लिया गया। लैंडिंग के दौरान फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस समेत सभी आपातकालीन सेवाएं मौके पर तैनात थीं ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
तकनीकी खराबी या सिर्फ अलार्म? जांच जारी
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान को फिलहाल एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है और उसकी गहन तकनीकी जांच (ञ्जद्गष्द्धठ्ठद्बष्ड्डद्य ढ्ढठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लद्बशठ्ठ) की जा रही है। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि इंजीनियरों की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वाकई इंजन में आग लगी थी या यह कॉकपिट में मिला केवल एक ‘वॉर्निंग अलर्टÓ था। जांच पूरी होने तक विमान को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई है।
पायलट की सतर्कता ने बचाई जान
एविएशन सूत्रों का कहना है कि हवा में इंजन से जुड़ी किसी भी चेतावनी को बेहद गंभीरता से लिया जाता है। पायलट की सतर्कता और समय पर लिए गए फैसले ने 236 जिंदगियों को खतरे में पडऩे से बचा लिया। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन अचानक हुई लैंडिंग से वे दहशत में आ गए थे। तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि यही विमान आगे इस्तांबुल जाएगा या यात्रियों के लिए किसी वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जाएगी। तुर्की एयरलाइंस की ओर से अभी विस्तृत बयान का इंतजार किया जा रहा है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

