कोलकाता 5 फरवरी (आरएनएस)। पोर्ट अंचल में भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर को आज तब असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब वह यहां आए थे। हुमायूं कबीर को घेर कर तमाम तृणमूल कर्मी समर्थकों व स्थानीय लोगों ने गुस्सा जाहिर किया और गो-बैक के नारे लगाए। यह घटना खिदिरपुर संलग्न इकबालपुर सोलाआना मस्जिद के सामने हुई। भरतपुर विधायक ने खुद वीडियो शेयर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के लोगों ने गो-बैक के नारे लगाए। हालांकि, उन्होंने पुलिस थाने में कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई शिकायत दर्ज होगी तो मामले की जांच की जाएगी। हुमायूं कबीर अपने किसी काम से आए थे। उस समय, लोकल लोगों ने उन्हें घेरकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उन्होंने हुमायूं कबीर वापस जाओ के नारे लगाए। माहौल तुरंत गरमा गया। हुमायूं के सिक्योरिटी गाड्र्स ने उन्हें भीड़ से बाहर निकाला। इससे पहले, 5 जनवरी को जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक को धर्मतल्ला के ब्रिगेड ग्राउंड में विरोध का सामना करना पड़ा था। वहां भी उन्हें देखकर गो बैक के नारे लगाए गए थे।
–

