देहरादून,05 फरवरी (आरएनएस)। क्रिकेट, संस्कृति और जीवन मूल्यों के अनूठे संयोजन के साथ सनातन प्रीमियर लीग(एसपीएल) का पहला सीजन 12 से 15 मार्च को इंदौर में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाडिय़ों का निशुल्क ट्रायल शुक्रवार ओर शनिवार को दून स्थित अभिमन्यू क्रिकेट अकादमी में होगा। एसपीएल के संस्थापक विजय शर्मा, सह-संस्थापक देव जोशी और आनंद मिश्रा ने बताया कि लीग का आयोजन सनातन क्रिकेट क्लब कर रहा है। लीग का उद्देश्य ऐसे युवाओं तक पहुंचना है, जो क्रिकेट से जुड़े तो रहते हैं, लेकिन कई बार जीवन मूल्यों और सामाजिक दिशा से भटक जाते हैं। यह ट्रायल देश के प्रमुख शहरों में हो रहे हैं। इसमें 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयनित खिलाडिय़ों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर होंगे। लीग को शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, देवकीनंदन ठाकुर महाराज, पंडित प्रदीप मिश्रा, चिन्मयानंद बापू महाराज, इंद्रेश उपाध्याय, अनिरुद्धाचार्य महाराज का समर्थन है। दून में ट्रायल के दौरान चयनकर्ता शत्रुघ्न तिवारी, विनू चौधरी, प्रणव शर्मा, सिद्धार्थ जोशी और राजेश शर्मा मौजूद रहेंगे। एसपीएल की विजेता टीम को 31 लाख और उपविजेता टीम को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

