देहरादून,05 फरवरी (आरएनएस)। रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग जनकल्याण समिति ने शहीद स्थल झूलाघर पर पीडि़त पटरी व्यवसायी महिला रीता माहेश्वरी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। उनकी मौत का जिम्मेदार नगर पालिका को ठहराया। कांग्रेस नेत्री सोनिया आंनद रावत ने रीता माहेश्वरी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि रेहड़ी पटरी वालों की इस तरह मृत्यु हो जाना दु:खदायी है। रीता कड़ाके की ठंड के बावजूद वह पटरी लगा रही थी जिससे उसकी तबियत खराब हुई। इससे पहले भी एक पटरी वाली महिला की मृत्यु हो चुकी है।संगीता की धरना देते समय तबियत खराब हो गयी थी, उसके बावजूद भी नगर पालिका उनका उत्पीडऩ कर रही है। सरकार को इनके लिए उचित व्यवस्था बनानी होगी।कहा कि इस तरह की तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चलेगी। मालरोड की रौनक पटरी वालों के हटने से समाप्त हो गयी। अगर पालिका ने सुध नहीं ली तो यह चिंता का विषय है अगर आवाज नहीं उठायी गयी तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। इसके लिए नगर पालिका दोषी है, उनको रास्ता निकालना चाहिए।शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पटरी वालों को आंदोलन स्वरोजगार के लिए था। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, उनके बारे में पालिका को सोचना होगा। बिना रोजगार के कैसे बच्चों की फीस देंगी, खाना कैसे खिलाएगी। मसूरी के विकास के नाम पर विनाश हो रहा है। रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राम किशन राही ने कहा कि रीता की मौत दुखदायी है। चार दिन पहले उसने कहा था कि उसे यहां जगह मिल गयी लेकिन वह आपके साथ है लेकिन यहां रोजगार नहीं चल रहा बच्चों की रोटी भी नहीं निकल रही। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पालिका के पूर्व सभासद प्रताप पंवार, रेहडी पटरी कमजोर वर्ग जन क्लयाण समिति के अध्यक्ष राम किशन राही, महामंत्री संजय टम्टा, गोविद प्रसाद नौटियाल, सरस्वती देवी, विमला देवी, सबिता कोहली, कमला सेमवाल, रोशनी भटट, गीता जोशी, संगीता सेमवाल, कोमल देवी, सुनीता भटट, मैणा देवी, महेश्वरी सेमवाल, मंगसिरी देवी, सीता देवी, गुडडी, राजेश्वरी बडोनी, रूचि, पूनम, निर्मला, प्रतिमा, रोहित कुमार, आलोक इमरान, आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

