देहरादून,05 फरवरी (आरएनएस)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) कौलागढ़ में गुरुवार को छात्राओं को विभिन्न करियरों के बारे में जानकारी दी गई। एनएसडीसी से संबद्ध कौशल विकास संस्था लर्न्ट स्किल्स लिमिटेड की ओर से उनके लिए करियर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान टीम ने देश-विदेश में रोजगार की संभावनाओं, विशेषकर जापान में टीआईटीपी,एसएसडब्ल्यू योजना के अंतर्गत उपलब्ध ओवरसीज जॉब अवसरों के बारे में बताया गया। हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञ संजीव बिंजोला ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर की संभावनाएं बताईं, जबकि ओवरसीज ट्रेनिंग डिवीजन की प्रिया दोभाल ने विदेशी नौकरियों व विदेशी भाषा सीखने के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या शिवानी पेटवाल सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यशाला से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और सही करियर चुनने की प्रेरणा मिली।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

