देहरादून,05 फरवरी (आरएनएस)। देहरादून निवासी प्रसिद्ध शेफ अजना वाही को 31 जनवरी 2026 को कुकिंग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान पहली बार कुकिंग क्षेत्र में दिया गया है। यह अवॉर्ड “कहीं गुम ना जाए” सीरीज के तहत उनके निरंतर और अथक प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। शेफ अजना वाही पिछले लगभग 50 वर्षों से कुकिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं और समय-समय पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता रही हैं। उनका अपना यूट्यूब चैनल “शेफ अजना वाही” भी है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।यह लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड उन्हें प्रख्यात शेफ संजीव कपूर,कर्नल अतुल सक्सेना और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सुचित्रा पिले ने दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

