देहरादून,05 फरवरी (आरएनएस)। दून यूनिवर्सिटी रोड, मोथरोवाला में बुजुर्ग महिला से चेन छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत को पूरा करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीती दो फरवरी को अनिकेत विहार निवासी मालमती राणा से दून यूनिवर्सिटी रोड पर शिवम डेयरी के पास मोटरसाइकिल सवार आरोपी चेन छीनकर फरार हो गया था। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोथरोवाला पुल के पास से आरोपी शादाब अली (25 वर्ष) निवासी नियामवाला, डोईवाला को गिरफ्तार किया। आरोपी नशे का आदी है। लत पूरी करने के रुपये नहीं थे। इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी से लूटी गई चेन बरामद कर ली गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

