देहरादून,05 फरवरी (आरएनएस)। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत परिवहन विभाग ने गुरुवार को उत्तराखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना से भेंट की। इस दौरान उन्हें ‘रोड सेफ्टी कैलेंडरÓ और ‘रोड सेफ्टी बुकÓ उन्हें भेंट की गई। इसके साथ ही टीम ने उन्हें स्मृति चिह्न भी प्रदान किए। इस भेंट वार्ता के दौरान बच्चों और युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और सुरक्षा नियमों को शिक्षा का हिस्सा बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। डॉ. गीता खन्ना ने टीम के इन प्रयासों की सराहना की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

