विकासनगर,05 फरवरी (आरएनएस)। कोटी अनुभाग के अंतर्गत गुरुवार को वन्यजीव सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित जानकारी देने के उद्देश्य से एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में ग्राम पंचायत कोटी, सिमोग, लेल्टा, डाण्डा, जडाना सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान वन दरोगा अर्चना शर्मा और बीट अधिकारी खेमचंद ने ग्रामीणों को वन्यजीवों की सुरक्षा, जंगलों में आग से होने वाले नुकसान तथा उससे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर संतराम चौहान, प्रवेश चौहान, रघुवीर चौहान, अख्तर सिंह शर्मा मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

