विकासनगर,05 फरवरी (आरएनएस)। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार के तहत गुरुवार को कालसी ब्लॉक के न्याय पंचायत कोरूवा में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 43 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर में अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही। बहुउद्देश्यीय शिविर में सबसे ज्यादा राजस्व विभाग की 23, पेयजल विभाग की पांच, लोनीवि और पीएमजीएसवाई की पांच, शिक्षा विभाग की दो, सिंचाई, उद्यान, विद्युत, दूर संचार, समाज कल्याण, खाद्य आपूर्ति विभाग आदि से जुड़ी कुल 43 शिकायतें दर्ज हुई। राजस्व से जुड़ी शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के आदेश ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएसएस डॉ. हर्षिता सिंह ने दिए। शिविर में लगभग 25 विभागों द्वारा स्टाल लगाए। जिसमें शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को सभी विभागों की जानकारी दी गई। बहुउद्देश्यीय शिविर में उपस्थित बतौर नोडल अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चकराता आईएएस डॉ. हर्षिता सिंह ने सभी विभागों की स्टाल का निरीक्षण किया और बहुदेशीय शिविर में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। बहुउद्देश्यीय शिविर में खंड विकास अधिकारी कालसी जगत सिंह, ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान, तहसीलदार चकराता प्रदीप सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत धर्मपाल सिंह तेजवान सहित लगभग 70 विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

