रायपुर,05 फरवरी(आरएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में कड़ा संदेश देते हुए दंतेवाड़ा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राज्य शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, कल्पना वर्मा पर लंबे समय से अनुशासनहीनता और अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई चेतावनियों के बावजूद कार्यप्रणाली में सुधार न होने के कारण यह सख्त कदम उठाया गया है। निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
त्रिपाठी
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

