रायपुर,05 फरवरी(आरएनएस)। जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाका उद्देश्य ही है – खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।इसी क्रम में आज महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सुश्री अंबा पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्र 1 धूसेरा, सहायक ग्रेड 2 फरोज खान ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 राजातालाब, सुपरवाइजर हेल्थ सेंटर श्री संजय कुमार शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 माठ में जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

