दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की निर्देशन में बनी फिल्म तन्वी द ग्रेट 2025 में रिलीज हुई थी जिसकी कहानी ऑटिस्टिक से पीडि़त एक लड़की पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए शुभांगी दत्त ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। उनके अलावा करण टेकर, बोमन ईरानी जैसे सितारे भी इसका हिस्सा हैं। 98वें ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट हुई यह फिल्म भले नामांकन हासिल करने से चूक गई हो, लेकिन आईएमडीबी पर अपनी मजबूत धाक जमाकर लोगों की वाहवाही लूट रही है।
तन्वी द ग्रेट की ओटीटी रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच इसने आईएमडीबी पर 2025 की सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड फिल्मों की सूची में 7वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है। इसके पीछे का एक कारण फिल्म समीक्षकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और दर्शकों का बेशुमार प्यार है। हालांकि, इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुल 1.72 से 1.83 करोड़ रुपये के बीच था, लेकिन अनुमान है कि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होकर धमाल मचा देगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

