सूरजपुर,06 फरवरी (आरएनएस)। कलेक्टर एस. जयवर्धन द्वारा विगत दिवस प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति टुकुडांड के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी की व्यवस्था, भौतिक सत्यापन की ानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम खोरमा में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।साथ ही कलेक्टर द्वारा ग्राम खोरमा नर्सरी के समीप निर्माणाधीन फिश हेचरी का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, तकनीकी पहलुओं एवं भविष्य में स्थानीय रोजगार एवं मत्स्य पालन को होने वाले लाभों की जानकारी ली।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

