जगदलपुर,06फरवरी(आरएनएस)। लंबी उहापोह के बाद आखिर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बीईओ की नियुक्ति शासन ने कर दी है। इसका आदेश शुक्रवार को दोपहर बाद जारी हुआ। काफी समय से इस पद को लेकर जगदलपुर में घमासान मचा हुआ था। उस दौरान अनिल दास का प्राचार्य पद पर प्रमोशन होने के बाद एक आदेश शासन से जारी भी हुआ था। जिसमें दास को बीईओ का प्रभार सौंपा गया था। लेकिन कुछ ही दिनों के बाद एक त्रुटि बताते हुए उनके स्थान पर प्रभारी बीईओ को बिठा दिया गया था। अब संशोधित फिर से जारी हुआ है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

