-एनआईआरएफ की तैयारी को लेकर राजभवन ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों के साथ की बैठक
अयोध्या,07 फरवरी (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में राजभवन ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों के साथ एनआईआरएफ की तैयारी को लेकर ऑनलाइन बैठक किया। बैठक का संचालन राजभवन के विशेष कार्यदिवस अधिकारी सुधीर एम. बोबडे एवं डॉ. पंकज एल. जॉनी ने किया। बैठक का उद्देश्य एनआईआरएफ की तैयारी को लेकर अपडेट करना रहा। राजभवन ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों के एनआईआरएफ डेटा अपडेट करने की वस्तुस्थिति को परखा। और निर्धारित तिथि 9 फरवरी 2026 तक डेटा सबमिट करने का निर्देश दिया है। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ का डेटा सबमिट कर दिया है। डेटा का दस्तावेजीकरण पिछले तीन वर्षों का डेटा तैयार उसे अपडेट किया गया है। इसमें रिसर्च पब्लिकेशन, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और वित्तीय ऑडिट रिपोर्ट सबसे महत्वपूर्ण हैं। घ्रिसर्च पेपर में फैकल्टी को प्रतिष्ठित जर्नल्स में पेपर पब्लिश करने और पेटेंट फाइल करने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। केवल संख्या नहीं, बल्कि Óसाइटेशन्सÓ रैंकिंग बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। घ्फैकल्टी प्रोफाइल सुधार के तहत अधिक से अधिक फैकल्टी मेंबर्स के पास पीएचडी होनी चाहिए। कुलपति ने कहा कि फैकल्टी और छात्रों का अनुपात जितना बेहतर होगा, स्कोर उतना ही बढ़ेगा। उन्होंने घ्डेटा की शुद्धता का विशेष ध्यान दिया जाए और घ्परसेप्शन सुधार में अन्य विश्वविद्यालयों और कंपनियों के साथ नेटवर्किंग बढ़ाएं। इसके लिए सेमिनार और एलुमनी मीट आयोजित करने का डेटा अपडेट करना है। इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. आशुतोष सिन्हा, अधिष्ठाता प्रो. मृदुला मिश्रा, प्रो सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. फर्रुख प्रो. जमाल, प्रो. गंगाराम मिश्र प्रो शैलेंद्र कुमार वर्मा डॉ पी के द्विवेदी, डॉ. नवीन पटेल, डॉ. अनुराग सिंह आदि उपस्थित रहे। तकनीकी सहयोग गिरीश पंत द्वारा किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

