-कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ चौपाल का किया आयोजन
अयोध्या,07 फरवरी (आरएनएस)। मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत आज श्री गणेश महाविद्यालय आहरण सुवस में मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह तथा संचालन जिला महामंत्री फूलचंद यादव ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा मनरेगा महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना कानून कांग्रेस पार्टी ने गरीबों मजदूरों को रोजी-रोटी के लिए एक साधन दिया था, जिसके कारण गांव में रहने वाले लोगो को रोजगार मिलता रहे लेकिन सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी सरकार जिन्हें गरीबों से कोई मतलब नहीं है वह गरीबों के हक को छीनने के नियत से मनरेगा कानून को बदलकर अपनी घिनौनी मानसिकता का परिचय दिया है। कांग्रेस पार्टी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। श्री सिंह ने कहा किसान मजदूर केवल अपना हक मांगता है जिसे देने की जगह वर्तमान सरकार उसे मजबूर कर अपने चाहते उद्योग पतियों के हाथों का खिलौना बनाना चाह रही है, श्री सिंह ने कहा ने कहा कि हम कांग्रेसजन अपने नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मनरेगा कानून बचाने के साथ-साथ किसानों के हक के लिए पूरी लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे। पूर्व विधायक माधव प्रसाद व पी सी सी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ने कहा भारतीय जनता पार्टी मनरेगा कानून बदलकर इस देश के करोड़ लोगों को बेरोजगार करना चाह रही है उन्होंने चौपाल में उपस्थित लोगों से इस कानून को बदलने के लिये भाजपा को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है
कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक के अनुसार कांग्रेस पार्टी देश के किसानों के साथ हमेशा मजबूती के साथ खड़ी रहेगी मनरेगा कानून देश के मजदूर के लिए एक रोजी-रोटी का प्रमुख साधन है और जन नेता माननीय राहुल गांधी जी इस कानून को फिर से देश में लागू करना चाहते हैं इसके लिए आपको, देश की जनता की सहयोग और मदद आवश्यक है। जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कार्यक्रम में शामिल लोगों में पूर्व प्रत्याशी मिल्कीपुर विधानसभा बृजेश रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम प्रकाश सिंह,मिल्कीपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत पांडे ,पूर्व प्रधान बबलू सिंह, रणजीत सिंह ,वासुदेव यादव, लियाकत अली , मातादीन पांडे, मोहित यादव ,अजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

