इफको, भूमि अधिग्रहण, बिजली तार को लेकर शिकायतें
प्रयागराज,07 फरवरी (आरएनएस)। जनपद किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और अपर मंडलायुक्त रतन प्रिया से मुलाकात की। किसानों ने उन्हें एक लिखित ज्ञापन सौंपा, जिसमें इफको यूरिया खाद फैक्ट्री और आवास विकास परिषद से संबंधित गंभीर मुद्दों का उल्लेख किया गया।
ज्ञापन में इफको यूरिया खाद फर्टिलाइजर फैक्ट्री, फूलपुर पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। किसानों ने यह भी शिकायत की कि फैक्ट्री ने उनकी जमीन से जबरन 66 हजार वोल्टेज का बिजली का तार निकाला है। इसके अलावा, बैरगिया नाले से बहने वाले दूषित जहरीले पानी के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने तहसील सोरांव के कौडि़हार टिकरी, गंगागंज मूसेपुर, दिलावलपुर और जगदीशपुर गांवों में आवास विकास परिषद द्वारा जबरन भूमि अधिग्रहण का मुद्दा भी उठाया। किसानों का आरोप है कि उनकी जमीनें बिना उचित प्रक्रिया का पालन किए अधिग्रहित की जा रही हैं।
इस मुलाकात के दौरान प्रयागराज मंडल अध्यक्ष बबलू दूबे और फूलपुर के प्रधान चंदा राजकुमार यादव उपस्थित रहे। जिलाधिकारी और अपर मंडलायुक्त ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने अपर जिलाधिकारी सत्यम मिश्रा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने इफको फर्टिलाइजर फूलपुर और आवास विकास परिषद के अधिकारियों के साथ किसानों की बैठक आयोजित कर इन मामलों का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

