गोण्डा 8 फरवरी। रविवार जनपद गोण्डा के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में परामर्शदाताओं द्वारा बिछुड़े जोड़ो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा 02 जोड़ों को समझा बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया।
इस दौरान परिवार परामर्श केन्द्र में
महिला थाना प्रभारी अनीता यादव, शशि कुमार भारती, राजमंगल मौर्य, गंगाधर शुक्ल, अनीता, डॉ0 उमा,
महिला आरक्षी नेहा सिंह एवं महिला आरक्षी अनुप्रिया सिंह आदि सदस्यगण उपस्थित रही।

