प्रयागराज 18 मार्च (आरएनएस)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज के भूगोल विभाग में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के भूगोलविद प्रो. महताब सिंह राणा ने भूगोल में शोध की प्रासंगिकता और शोध के महत्व पर बुधवार को विशेष व्याख्यान दिया। इस दौरान उन्होंने शोधार्थियों को भूगोल विषय में शोध की प्रासंगिता, शोध का वर्तमान में महत्व और शोध की बारीकियों से अवगत करवाया। मुख्यवक्ता प्रो. महताब सिंह राणा का भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. एआर सिद्दीकी ने स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रो. महताब सिंह राणा ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में भूगोल विषय की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इस विषय में तकनीकियों को आत्मसात करके शोध करके अपने विषय के प्रभाव को विश्वस्तर कर बढ़ाया जा सकता है। इस विषय में रोजगार की संभावनाएं अत्यधिक है। व्याख्यान में बड़ी संख्या में शोधार्थी मौजूद रहे। विभाग की शिक्षिका डा. महवश अंजुम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डा. किरण सिंह, डा. अरूण मंडल, डा. नितिन मिश्र और डा. देशदीपक सिंह सहित विभाग के अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

