भाजपा के कर्मी समर्थकों ने किया हंगामा, की फांसी की मांग
कोलकाता 9 फरवरी (आरएनएस)। बैरकपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। उक्त घटना को लेकिर जहां तृणमूल ने आरोपी पार्षद रबिन भट्टाचार्य को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है वहीं पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। इधर जब आज राबिन भट्टाचार्य को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया जा रहा था तो दूसरी ओर कोर्ट इलाका में तनाव पसर गया। भाजपा के कर्मी समर्थकों ने रास्ता अवरोध किया व नारेबाजी की। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बीच हंगामा होता रहा। भाजप के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने उक्त मामले में आरोपी पार्षद और वकील रॉबिन भट्टाचार्य की फांसी की मांग की। वहीं तृणमूल विधायक पार्थ भौमिक ने मनीरामपुर में 81 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोपी पार्षद और वकील रॉबिन भट्टाचार्य को तृणमूल कांग्रेस से निलंबित करने की घोषणा की। उन्हें अगले 6 वर्षों के लिए निलंबित कर दिया गया है। पार्षद रबिन भट्टाचार्य पर रविवार को एक 81 वर्षीय व्यक्ति को लात मारकर हत्या करने का आरोप है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, नॉर्थ बैरकपुर के वार्ड नंबर 23 के मनीरामपुर में ‘अवैध निर्माणÓ का काम चल रहा था। कुछ स्थानीय लोग इसके खिलाफ खड़े हो गए। हंगामा काफी बढ़ गया। लोकल पार्षद रवींद्रनाथ वहां पहुंचे। कहा जाता है कि उन्होंने विरोध कर रहे युवक हेमंत अधिकारी की पिटाई कर दी। उनके घर के बगल में ‘अवैध निर्माणÓ का काम चल रहा था। ऐसे में 81 साल के बुजुर्ग तुलसी अधिकारी अपने बेटे को पिटाई से बचाने गये। परिवार का आरोप है कि स्थानीय पार्षद रवींद्रनाथ ने उन्हें लात मारी। तुलसी अधिकारी वहीं गिर कर बेहोश हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया।

