नई दिल्ली ,10 फरवरी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (श्वक्कस्नह्र) अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह ऐप इसी साल अप्रैल में शुरू किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए ईपीएफओ सदस्य यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (क्कढ्ढ) के माध्यम से अपने पीएफ खाते में जमा राशि को सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे।
एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि श्रम मंत्रालय एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जिसके तहत ईपीएफ खाते में जमा राशि का एक निश्चित हिस्सा सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि शेष पात्र राशि को यूपीआई के माध्यम से तुरंत बैंक खाते में निकाला जा सकेगा।
नए ऐप से मिलेंगी कई डिजिटल सुविधाएं
सूत्रों के मुताबिक, नए मोबाइल ऐप के जरिए ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स न केवल क्कढ्ढ गेटवे का इस्तेमाल कर पैसे निकाल सकेंगे, बल्कि पासबुक बैलेंस देखने सहित अन्य कई सेवाओं का भी लाभ उठा सकेंगे। फिलहाल सदस्य ईपीएफओ पोर्टल और ‘उमंगÓ ऐप के माध्यम से अपनी सेवाओं तक पहुंच बना रहे हैं। ये दोनों प्लेटफॉर्म पहले की तरह काम करते रहेंगे, जबकि नया ऐप सेवाओं की उपलब्धता और वितरण को और अधिक आसान बनाएगा।
क्कढ्ढ पिन से होगा सुरक्षित लेनदेन
नए ऐप के जरिए सब्सक्राइबर्स यह भी देख सकेंगे कि उनके खाते में कितनी राशि ट्रांसफर के लिए पात्र है। बैंक खाते में राशि भेजने के लिए उन्हें अपने क्कढ्ढ पिन का उपयोग करना होगा, जिससे लेनदेन पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
टेस्टिंग अंतिम चरण में, अप्रैल में हो सकता है लॉन्च
सूत्रों ने बताया कि श्वक्कस्नह्र फिलहाल इस ऐप की टेस्टिंग कर रहा है और उपयोग के दौरान सामने आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर किया जा रहा है। उद्देश्य यह है कि लॉन्च के समय सब्सक्राइबर्स को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। श्रम मंत्रालय की योजना है कि इस ऐप को अप्रैल में बड़े स्तर पर लॉन्च किया जाए। नया मोबाइल ऐप श्वक्कस्नह्र की डिजिटल सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

