नई दिल्ली/वॉशिंगटन ,10 फरवरी। व्हाइट हाउस ने मंगलवार (10 फरवरी) को अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर एक फैक्ट शीट जारी की है, जिसमें समझौते से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की गई हैं। फैक्ट शीट के अनुसार, भारत से आने वाले सामान पर अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ ही, रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ भी हटा लिया गया है।
अमेरिका और भारत के बीच एक नया व्यापार समझौता तय हुआ है, जिससे भारतीय बाजार में अमेरिकी उत्पादों की पहुंच बढ़ेगी। इस समझौते की घोषणा शुक्रवार को व्हाइट हाउस की ओर से जारी संयुक्त बयान में की गई थी।
समझौते के तहत भारत अमेरिकी औद्योगिक उत्पादों के साथ-साथ खाद्य और कृषि उत्पादों पर लगने वाले शुल्क को कम या पूरी तरह समाप्त करेगा। इनमें ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन्स (ष्ठष्ठत्रह्य), लाल ज्वार, सूखे मेवे, ताजे और प्रोसेस्ड फल, कुछ दालें, सोयाबीन तेल, शराब और अन्य उत्पाद शामिल हैं।
भारत ने अमेरिका से आयात बढ़ाने का भी वचन दिया है। इसके तहत भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर से अधिक के ऊर्जा, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद खरीदेगा।
इस समझौते से अमेरिकी कंपनियों को भारत के बड़े बाजार में नए अवसर मिलेंगे, जबकि भारत को अमेरिकी तकनीक, कृषि और ऊर्जा उत्पादों तक आसान पहुंच प्राप्त होगी। इसे दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति जताई और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
इस बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से आयात पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत सीमा शुल्क को हटाने पर भी सहमति दी। व्हाइट हाउस के अनुसार, यह फैसला भारत की ओर से रूस से तेल खरीद बंद करने की प्रतिबद्धता के बाद लिया गया। इसके तहत राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर उस अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क को समाप्त कर दिया।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















