देहरादून,10 फरवरी (आरएनएस)। रायपुर रोड स्थित डील फैक्ट्री के पास अज्ञात आरोपियों ने घर लौट रहे एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शांति विहार, वाल्मीकि बस्ती निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई गौरव अपने पड़ोसी अनिल के साथ चूना भट्टा से वापस आ रहा था। आठ फरवरी की रात करीब 9:30 बजे शांति विहार मोड़ के पास अज्ञात लोगों ने गौरव पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए। पड़ोसी अनिल ने घटना की सूचना परिजनों को दी। घायल गौरव का इलाज दून अस्पताल में चल रहा है। रायपुर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

