देहरादून,10 फरवरी (आरएनएस)। राजपुर रोड स्थित एलोराज बेकरी के सामने गलत दिशा से ओवरटेक कर रही एक दिल्ली नंबर की कार ने एक नई गाड़ी को टक्कर मार दी। काठबंगला निवासी अनीता कन्नौजिया ने धारा चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आठ फरवरी को ही उन्होंने नई गाड़ी खरीदी थी और वह घंटाघर से घर लौट रही थीं। तभी एलोराज बेकरी के पास दिल्ली नंबर की गाड़ी ने गलत साइड से आकर उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक हरीश गुप्ता निवासी पैसिफिक गोल्फ एस्टेट के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

