अल्मोड़ा,10 फरवरी (आरएनएस)। सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नशा-मुक्ति के तहत चल रहे जन-जागरूकता अभियान के क्रम में थाना सल्ट पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज सोली, सल्ट में जागरूकता पाठशाला आयोजित की। मंगलवार को थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार ने छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को करियर गाइडेंस से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न सरकारी सेवाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, पुलिस भर्ती, आईटी, स्किल डेवलपमेंट, स्वरोजगार और अन्य रोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पढ़ाई की प्रभावी रणनीति, समय प्रबंधन, ऑनलाइन ठगी से बचाव, नशा-मुक्त जीवन और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया गया। पुलिस ने छात्राओं को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें अफवाहों से दूर रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए सराहना की। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध, महिला और बाल अपराध, नशे के दुष्परिणामों, नवीन कानूनों, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप तथा डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपदा हेल्पलाइन 1070 जैसी सेवाओं की जानकारी भी दी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

