0-कांग्रेस के संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
0-शीघ्र जिला कार्यकारिणी गठित करने जिला अध्यक्षों को निर्देश
रायपुर, 11 फरवरी (आरएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित जिला अध्यक्षों को नेतृत्व क्षमता एवं जमीन से जुड़ाव बढ़ाने की नसीहत दी गई है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी तथा महामंत्री केसी वेणुगोपाल सहित अन्य लोगों ने प्रशिक्षण दिया। सभी जिला अध्यक्षों को मार्च महीने में 10 दिन के प्रशिक्षण के लिए अगले महीने बुलाया जाएगा। फिलहाल इन्हें अपने-अपने कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया गया है।
जिला अध्यक्ष रायपुर श्री कुमार मेनन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़, ओडि़सा में पार्टी की हार के पश्चा पार्टी को सक्रिय करने का निर्णय कांग्रेस ने लिया है, जिसके इन दोनों राज्यों के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण के लिए दिल्ली बुलाया गया है। जिला अध्यक्ष के अनुसार छत्तीसगढ़ में नेतृत्व क्षमता एवं जमीनी जुड़ाव तथा नए लोगों को पार्टी से जोडऩे की कवायद तेज करने के लिए कहा गया है। कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना चाहती है। इसके तहत सृजन संगठन कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत छत्तीसगढ़ से शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन तथा ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू बंजारे गए हुए हैं। यह प्रशिक्षण एक दिवसीय रखा गया है।
श्री कुमार मेनन और पप्पु बंजारे ने अपने-अपने संगठन के कार्यों का छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट को रिपोर्ट कार्ड भेज दिया गया है। मार्च माह में 10 दिन का ्रपशिक्षण अलग से दिया जाएगा, यह कार्यक्रम नई दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित किया गया, जिसमें सचिन पायलट के अलावा अन्य अधिकारी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी इसमें भाग लिया।
आर. शर्मा
००


















