माँ नाथलदाई मंदिर को पर्यटन केंद्र विकसित करने कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया रुपरेखा तैयार
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 11 फरवरी 2026 (आरएनएस) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 26 दिसंबर 2024 को ग्राम टिमरलगा में किये घोषणा को पूरा करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन समिति की बैठक की गई। समीक्षा बैठक में जिले के धार्मिक स्थल माँ नाथलदाई मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने एवं सौन्दरयीकरण के लिए रुपरेखा तैयार किया गया।
माँ नाथलदाई मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने कार्य की सूची में भवन निर्माण, रेस्टोरेंट, कार्यालय भवन, ज्योति कलश हाल, मेडिटेशन हाल, महिला और पुरुष के लिए अलग अलग 15 सीटर टॉयलेट, जलागार, मॉड्यूलर शॉप, साइट डेवलपमेंट वर्क, मंदिर और घाट का जीर्णोद्धार, नये घाट का निर्माण, भगवान शिव का मूर्ति, बाउंड्रीवाल, पार्किंग और चौपाटी एरिया, उद्यानिकी कार्य, बच्चों के खेलने के झूला आदि शामिल है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, वन मण्डलाधिकारी विपुल अग्रवाल, अपर कलेक्टर एस के टंडन, सीईओ इंद्रजीत बर्मन, लोक निर्माण अधिकारी पी एल पैकरा, एसडीएम वर्षा बंसल, जल संसाधन विभाग के प्रभारी एसडीओ, सीएमओ ज्ञानपुंज कुलमित्र, क्रेडा अधिकारी शिवेंद्र सिंह उपस्थित थे।

