– सिंधी अध्ययन केंद्र में कार्यशाला का हुआ आयोजन
अयोध्या 11 फरवरी (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अमर शहीद संत कंवर राम साहब सिंधी अध्ययन केंद्र में कौशल विकास कार्यक्रम के तहत 11 फरवरी से लेकर 17 फरवरी तक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रो अनूप कुमार ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। जैसे-जैसे समाज में परिवर्तन हो रहा है वैसे ही कौशल विकास भी बदल रहा है। प्राचीन ग्रामीण भारत पर दृष्टि डाले तो ग्राम सभाएं आत्मनिर्भर हुआ करती थी। क्योंकि उनके पास सभी तरह के प्रशिक्षित लोग समाज में मौजूद थे। आश्रम और गुरुकुल में भी योग, शिक्षा, युद्ध कला, संगीत जैसे कई प्रशिक्षण दिए जाते थे। परंतु धीरे-धीरे यह परंपरा लुप्त हो गई। इसी कारण आज पूरे भारत में कौशल विकास मिशन के तहत लोगों को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसीलिए स्किल मैपिंग चलाई जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. फर्रुख जमाल ने कहां की आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए नई शिक्षा नीति में प्रावधान किया गया है। सिर्फ शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है इसके लिए कुशल होना भी आवश्यक है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने कहा कि स्किल होना वर्तमान समय की मांग है। यही योग्यता अब पहचान बन रही है। भारत को विकसित और समर्थवान करने के लिए स्किल्ड बेस्ड शिक्षा आवश्यक हो गई है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के प्रो. संजय पाठक ने कहा कि गारमेंट डिजाइनिंग, कुकिंग के क्षेत्र में असीमित रोजगार के अवसर है और भारत अपनी परंपराओं को आगे बढ़ते हुए इस क्षेत्र में कार्य कर रहा है। बड़ी-बड़ी कंपनियों ने यदि समय के साथ स्वयं को अपडेट नहीं किया तो उन्हें अपना प्लांट बंद करना पड़ा है। इसलिए यह आवश्यक है कि समय और मांग के अनुसार उद्यम चुना जाए। वर्तमान प्रवेश में और रूरल टूरिज्म बढ़ रहा है। इसके लिए पाककला में निपुणता आवश्यक है। कार्यशाला के प्रशिक्षक सुखराम साधवानी ने कहा कि सिंधी का संरक्षण आवश्यक है यह भारत की एक प्राचीन संस्कृति है। 11 फरवरी से 17 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में कौशल विकास के माध्यम से सिंधी पकवान पर कौशल विकास कार्यशाला, टाई एंड डाई पर कार्यशाला, सिंधी कढ़ाई तकनीक पर प्रमोशन का टूल्स इंवॉल्व पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन विनीता मोटवानी ने किया। इस अवसर पर कपिल कुमार, अमन सिंह, शालिनी पांडेय, डॉ प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ. प्रतिभा, नीलम मध्यान, हरिश मध्यान सहित बड़ी संख्या में सिंधी समुदाय के प्रतिष्ठित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















