-नेताओं ने बताया विचारों को संगठन की आधारशिला
अयोध्या 11 फरवरी (आरएनएस)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला एवं महानगर इकाई द्वारा संगोष्ठी एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सर्किट हाउस सभागार में जिला इकाई तथा सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में महानगर इकाई द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों स्थानों पर चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से भाजपा की विकास यात्रा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा संगठन के प्रति समर्पण भाव व्यक्त करते हुए अपनी समर्पण राशि भी अर्पित की। प्रात: पार्टी पदाधिकारियों ने नगर निगम कार्यालय स्थित पं दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चला कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर भाजपा कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘अंत्योदयÓ और ‘एकात्म मानववादÓ का सिद्धांत भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाला है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर संगठन निरंतर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है और समाज के हर वर्ग तक पहुंच बना रहा है।
जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी ने कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत आज भी पार्टी के मार्गदर्शक हैं और भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। संगठन की मजबूती और सेवा भाव से ही उनके सपनों का भारत साकार किया जा सकता है। सिविल लाइन पार्टी कार्यालय में वासुदेव मौर्या, अभिषेक मिश्र, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, कपिल देव वर्मा, मुकेश तिवारी, प्रतिमा शुक्ला, अभय सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी व , सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कमला शंकर पांडे, अवधेश पांडे बादल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, राघवेंद्र पांडे, राधेश्याम त्यागी, अशोक कसौधन, मनोज वर्मा, चंद्रभान सिंह, अखंड प्रताप सिंह डिंपल, सुनील तिवारी शास्त्री, कष्ण कुमार पांडे खन्नू सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















