मसौली, बाराबंकी 11 फरवरी (आरएनएस )। क्षेत्र के ग्राम गोड़वा ग्वारी में स्थित आदि शक्ति दुर्गा मंदिर पर शुरू हुई पांच दिवसीय श्रीराम कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई जो पूरे गांव में भ्रमण करते हुए प्यारे दास कुटी कल्याणी नदी के घाट पर पहुंच कर महाराज रंजीतानन्द, सचिन व पुजारी रामपाल ने घाट पर पूजा अर्चना करने के बाद कलश में जल भरकर पुन: कथा स्थल पर पहुंचकर वैदिक मंत्रों के द्वारा कलश स्थापित किए गए। कथा वाचक रंजीतानन्द महाराज ने बताया कि भक्ति के भावसागर में गोते लगाकर भक्त को असीम सुख की अनुभूति होती है ओर ईश्वर की भक्ति से ही जीवन को मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि जब तक भक्त के अंतर्मन एवं विचार में सच्ची श्रद्धा नहीं होगी, तब तक प्रभु की कृपा प्राप्त नहीं हो सकती। भक्ति ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव है इस दौरान विश्वनाथ, देशराज, संतोष सागर, दिनेश, श्यामसुंदर, विरेंद्र कुमार, अरविंद, जय-जय राम, शिव कुमार, बिंद्रा प्रसाद आदि भक्तगण मौजूद रहे।


















